लखनऊ। गंगा सप्तमी बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। इसे वैशाख शुक्ल सप्तमी भी कहते हैं। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार वैशाख शुक्ल सप्तमी 22 अप्रैल की रात 10:51 बजे से शुरू होकर 23 की रात 08:49 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुराण और निर्णय सिंधु के अनुसार ऋषि जह्न से मां गंगा धरती पर पुनः प्रकट हुईं और इसी वजह से वे जाह्नवी कहलाईं। इस दिन श्रद्धालु सुबह उठकर गंगा स्नान करते हैं या घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करते हैं। गंगा पूजन के लिए मुहूर्त सुबह 10:47 से दोपहर 01:22 बजे तक रहेगा। इस समय पूजन, दान, जप करना अत्यंत फलदायी माना गया है।