बख्शी का तालाब। पुलिस ने टैंकरों से डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सीतापुर के मेंहदिया चौराहा, मिश्रिख निवासी अनुज और उसके साथी वसीम को गिरफ्तार किया है। गिरोह इटौंजा में सीतापुर हाईवे स्थित नवादा के पास नैमिष ढाबा पर अवैध तरीके से डीजल पेट्रोल जमा कर कालाबाजारी करता था। सप्लाई विभाग ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस और सप्लाई विभाग की संयुक्त टीम को पूछताछ में मुख्य आरोपी अनुज ने बताया कि यह ढाबा उसके भाई मनोज का है। यहां मिश्रिख निवासी दिलीप, वसीम अली दुबग्गा निवासी कमलेश पासी, रिंकू यादव, अभय यादव अनुराग के साथ मिलकर टैंकरों से डीजल पेट्रोल चोरी करके ड्रमों में भरते थे। इसके बाद उसकी बिक्री की जाती थी। मौके पर 80 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल और 200 लीटर के आठ खाली ड्रम बरामद किए गए हैं। इसके साथ पाइप, फनल, प्लास्टिक बाल्टी और प्लास्टिक बोतल व डिब्बे बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर इटौंजा सोबरन सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक कुमार सौरभ की शिकायत पर सात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।