फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम, 75 प्रतिशत झुलसी पीलीभीत की किशोरी सात दिन से थी भर्ती

Mon, 19 Sep 2022 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

12 दिन पहले पीलीभीत के एक गांव में किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध पर आरोपियों ने किशोरी पर डीजल डालकर जला दिया था। तीन दिन बाद किशोरी को होश तो आया, लेकिन उसकी हालत फिर बिगड़ गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत की रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने रविवार रात करीब ढाई बजे केजीएमयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 75 प्रतिशत झुलसी किशोरी सात दिन से भर्ती थी। सोमवार दोपहर को महिला चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर चले गए। 

विज्ञापन


12 दिन पहले पीलीभीत के एक गांव में किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध पर आरोपियों ने किशोरी पर डीजल डालकर जला दिया था। तीन दिन बाद किशोरी को होश तो आया, लेकिन उसकी हालत फिर बिगड़ गई। इसके बाद उसे केजीएमयू के लिए रेफर किया गया था। उपचार कर रहे प्लास्टिक सर्जन और बर्न इंजरी विभाग के प्रमुख डॉ. ब्रजेश मिश्रा के मुताबिक, भर्ती के समय किशोरी करीब 75 फीसदी जल चुकी थी। उसे आईसीयू में रखा गया था। इस बीच संक्रमण लगातार बढ़ने लगा। ऑपरेशन से पैर को संक्रमण मुक्त रखने का प्रयास किया गया। हालांकि सेप्सिस के कारण रविवार रात करीब ढाई बजे किशोरी की मौत हो गई। 

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
रात 2.40 बजे डेथ मेमो पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। चौक पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तीन विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई गई। स्लाइड व स्वाब बनाया गया और बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


बेटी से नहीं मिल सका पिता
प्रो. ब्रजेश मिश्रा के मुताबिक, पीड़िता के साथ पीलीभीत से पुलिस टीम आई थी। एसपी पीलीभीत लगातार जानकारी ले रहे थे। हालांकि, संक्रमण के डर से किशोरी से उसके पिता की मुलाकात नहीं कराई गई। हालांकि, आईसीयू प्रभारी पीड़िता के पिता को इलाज की जानकारी दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें