फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से विराजेंगे मुकुटधारी लंबोदर

Fri, 29 Aug 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथों में लड्डू, सिर पर मुकुटधारी लंबोदर गणेश चतुर्थी पर नगर में जगह-जगह विराजेंगे।
विज्ञापन


भारी भरकम चमकते पंडालों में भक्त अगले 5 से लेकर 10 दिनों तक बप्पा को पूजेंगे, पंडाल ही नहीं गली मोहल्ले गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठेंगे।

बप्पा शुक्रवार से राजधानी के तमाम गणपति पूजा पंडालों में अपने भक्तों की मनौतियां पूरी करने के लिए विराजेंगे। पंडालों में बप्पा के विराजने की तैयारियां बृहस्पतिवार को अंतिम चरणों में रही।

कहीं मूर्तियां लाई गई तो कई स्थानों पर शुक्रवार सुबह ही उन्हें कारीगरों से लाकर स्थापित किया जाएगा। राजधानी में गणपति पूजा उत्सव का सबसे बड़ा पंडाल श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से आईटी चौराहे के पास रामाधीन सिंह उत्सव मैदान में सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी चौराहा पूजा पंडाल के अलावा अमीनाबाद के राजा, चौपटिया, कैसरबाग, नरही, आलमबाग समेत तमाम स्थानों पर लगने वाले पंडालों में गणपति बप्पा विराजेंगे। पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें