फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गांधी परिवार आज कार्यकर्ताओं का जताएंगे आभार

Tue, 11 Jun 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गांधी परिवार 11 जून को रायबरेली में कार्यकर्ता आभार समारोह में शामिल होगा। पहले यह समारोह फुरसतगंज में होना था, लेकिन अब इसका आयोजन गांधी परिवार के घर भुएमऊ गेस्ट हाउस में होगा। इसे लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस में कांग्रेस की अहम बैठक होगी, जिसमें कार्यकर्ताओं का सबसे पहले आभार जताया जाएगा। रायबरेली में जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी राहुल गांधी की जीत में अहम भूमिका निभाई है, उस पर सोमवार को अमेठी सांसद केएल शर्मा ने भी आभार जताया। कम समय में कार्यकर्ताओं ने एक बड़े मिशन को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दी थी।
भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित आभार समारोह में राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, रायबरेली से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अमेठी सांसद केएल शर्मा उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें