फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली और अमेठी से 40 साल से है रिश्ता : केएल शर्मा

Tue, 11 Jun 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस पार्टी की जीत पर कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में बैठक हुई। इस दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद 11 जून को भुएमऊ गेस्ट हाउस में होने वाले कार्यकर्ता आभार समारोह को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मेरी जीत गांधी परिवार और जनता की जीत है। रायबरेली और अमेठी से मेरा 40 वर्षों का अटूट रिश्ता रहा है। यहां की जनता ने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसका मैं आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरा चुनाव निष्ठा लगन, ईमानदारी और मेहनत के साथ लड़ा, जो प्रसंशनीय था।
जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने राहुल गांधी के रिकाॅर्ड मतों की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि जनपद का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के प्रारंभ से लेकर मतगणना पूर्ण होने तक हर परिस्थिति में डटा रहा।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले की प्रशंसा की। कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि 11 जून को भुएमऊ गेस्ट हाउस में होने वाले कार्यकर्ता आभार समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें