फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गांधी आश्रम कर्मचारी को अगवाकर हत्या की धमकी

Mon, 04 Sep 2023 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज सि्थत गांधी आश्रम में तैनात कर्मचारी जगत नारायण तिवारी को अगवा कर हत्या करने की धमकी मिली है। यह धमकी 25 दिन के अंदर चार बार काॅल करके दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि धमकी देने वाले ने रायबरेली के लालगंज स्थित गांव के मकान पर पथराव किया। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
मूलरूप से रायबरेली लालगंज स्थित गोगूमऊ निवासी जगतनारायण तिवारी हजरतगंज के गांधी आश्रम में कर्मचारी है। जगत नारायण के मुताबिक, उनके गांव के राजनारायण तिवारी उर्फ बच्चन ने 1,3, 24 और 25 अगस्त को कॉल कर धमकी दी। कहा कि पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे।
लखनऊ आकर गोली मार देगा। रेलकोच फैक्टरी में काम करने वाले बेटे को अगवा करने की धमकी दी। विरोध पर गालियां देने लगा।
धमकी की रिकार्डिंग जगत नारायण ने पुलिस को सौंपी है। आरोप है कि राजनारायण ने उनके गांव के घर पर धावा बोल दिया। गांव में उनकी पत्नी व बहू रहती है। दरवाजे पर पत्थर फेंके और धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें