फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को आया गुस्सा, भाजपा नेता को लगाया थप्पड़

Wed, 17 Dec 2014 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों की बदहाली को लेकर मंगलवार भाजपाई और पुलिस-प्रशासन में मंगलवार को हाथापाई हुई। विवाद तहसील दिवस पर पहुंचे डीएम नरेंद्र सिंह पटेल व एसपी डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव को सड़कों की बदहाली दिखाने को लेकर शुरू हुआ।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुर्णेंद्र त्रिपाठी का आरोप है कि डीएम ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर भाजपाइयों ने हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। समर्थन में आए व्यापारियों ने कुछ देर के लिए दुकानें बंद कर दीं।

सड़कों की मरम्मत को लेकर निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने तहसील दिवस पर पहुंचे डीएम को ज्ञापन दिया और उनसे मार्ग को देखने का अनुरोध किया। डीएम ने तहसील दिवस के बाद समय रहने पर सड़क देखने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन

झड़प के साथ हुई हाथापाई

तहसील दिवस खत्म होने पर डीएम, एसपी जाने लगे तो भाजपाई उनकी कार के आगे बैठकर नारेबाजी करने लगे। डीएम कार से नीचे उतरे तो भाजपाइयों से उनकी झड़प शुरू हो गई। हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच पुर्णेंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि डीएम ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

इस पर भाजपाइयों ने हंगामा तेज कर दिया। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए डीएम और एसपी सहित अन्य अधिकारियों की कार आगे रवाना कराई। पुर्णेंद्र त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया। लेकिन भाजपाइयों के तेवर को देखते हुए कुछ ही देर बाद पुलिस ने उनको छोड़ दिया।

वहीं डीएम नरेन्द्र पटेल का कहना है कि बीच-बचाव के लिए पुलिसकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत ज्ञापन देने के बाद भाजपाइयों ने जानबूझ कर हंगामा शुरू किया। मैंने न तो किसी से हाथापाई की है और न ही भाजपा नेता को थप्पड़ ही जड़ा गया है। आरोप निराधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें