फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संगीत में फ्यूजन ने घोला सुखद अहसास

विज्ञापन
राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में बुधवार शाम संगीत में फ्यूजन का सुखद अहसास घुला। वरिष्ठ तबला वादक शेख इब्राहिम की 25 वर्ष की संगीतमय यात्रा को लय और सुरों में पिरोकर पेश किया गया। उस्ताद अल्लारक्खा और जाकिर हुसैन को समर्पित आयोजन की पहली प्रस्तुति शेख इब्राहिम के निर्देशन में ‘राग यात्रा इंटरनेशनल फ्यूज़न बैंड’ के 11 सदस्यीय कलाकारों ने दी।
विज्ञापन

दूसरी प्रस्तुति एकल तबला वादन की रही, जिसे युवा कलाकार दिव्यांशी राज और विद्युत गांगुली ने प्रस्तुत किया। दोनों ने तीनताल में वादन से कायदे, टुकड़े व चक्करदार रचनाओं की प्रस्तुति दी। बाल कलाकार अनुज महेंद्रू ने लोग कहते हैं... और नीयत-ए-सौख... जैसी गजलें पेश कीं।

तीसरी प्रस्तुति लोक संस्कृति पर आधारित रही, जिसमें पारंपरिक लोकगीतों की झलक देखने को मिली। इसमें चकिया गीत पीसना पीसन लगी... जैसे लोकगीतों को नलिनी त्रिपाठी, मुदिता पांडेय और अंशिका ने मिलकर प्रस्तुत किया। वाद्य संगत में प्रखर प्रताप सिंह, दिलीप त्रिवेदी, अनुपमा राय, जीशान अब्बास, पिंकी श्रीवास्तव और अंश ने योगदान दिया। संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा ने किया।

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में प्रस्तुति देते कलाकार।

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में प्रस्तुति देते कलाकार।

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में प्रस्तुति देते कलाकार।

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में प्रस्तुति देते कलाकार।

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में प्रस्तुति देते कलाकार।

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में प्रस्तुति देते कलाकार।

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में प्रस्तुति देते कलाकार।

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में प्रस्तुति देते कलाकार।

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में प्रस्तुति देते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें