फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक में फंसी मोपेड में लगी आग, चालक की हालत गंभीर

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर के बाद जलती मोपेड। 
विज्ञापन
गोसाईंगंज। नवाबअली का पुरवा के पास मंगलवार दोपहर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे चालक राम सनेही सड़क पर जा गिरे और ट्रक उनके पैर के ऊपर से निकल गया। उनकी मोपेड ट्रक में फंसकर सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इसके बाद उसमें आग लग गई। पुलिस ने मोपेड चालक को पीजीआई के ट्रॉमा टू में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक गोसाईंगंज के गंगाखेड़ा गांव निवासी हींग विक्रेता राम सनेही मंगलवार को मोपेड से खुर्दही बाजार जा रहे थे। नवाबअली का पुरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से उतरते समय ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। नाती बाराबंकी के जैतपुर निवासी सुजीत गोस्वामी ने बताया कि नाना का बायां पैर काट दिया गया है। उधर, जब तक दमकल ने आग पर काबू पाया, तब तक मोपेड पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें