शहर स्टार्ट अप
नोएडा 633
लखनऊ 300
गाजियाबाद 296
कानपुर नगर 98
वाराणसी 59
मेरठ 51
अन्य जिले 380
स्कूल-कॉलेज से युवाओं को स्टार्ट अप के लिए तैयार करने पर जोर
मुख्यमंत्री ने इस बात भी जोर दिया है कि स्कूल-कॉलेज से ही बच्चों-युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार किया जाए। विश्वविद्यालयों में उद्यमिता सेल बनाए जाएं जिससे युवाओं को मानसिक तौर पर अपना उद्यम स्थापित करने को तैयार किया जा सके। जानकारों का कहना है कि अब स्टार्ट अप को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) से भी जोड़ा जाएगा। इससे लोग स्थानीय स्तर पर ही जिले की पहचान वाले उत्पाद की इकाई से स्टार्ट अप की शुरुआत कर सकेंगे।
सिडबी के साथ एमओयू जल्द
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि हम स्टार्ट अप को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। जहां तक 1000 करोड़ रुपये के कार्पस फंड का सवाल है तो इसके लिए अभी सिडबी के साथ एमओयू होना है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द एमओयू कर लिया जाएगा।