लखनऊ। एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत ने बुधवार को आठ रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। जांच पूरी होने पर रेस्टोरेंट के संचालक को नोटिस जारी होगा। एफएसओ ने अमीनाबाद में नाज सिनेमा रोड पर स्थित मुगल जायका, टुंडे कबाबी, मधुरिमा स्वीट एंड रेस्टोरेंट, अमीनाबाद में बने नेतराम स्वीट एंड रेस्टोरेंट, मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट, टनाटन रेस्टोरेंट, आर्यन रेस्टोरेंट व रोवर्स का जायजा लिया गया।