फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई व खोआ के नौ दुकानों से 12 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दुकानों पर छापेमारी, 12 नमूने भरे
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को राजधानी में कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान नौ दुकानों से बर्फी, सूजी हलवा, मिठाई आदि के 12 नमूने भरे गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) अशोक सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने एक फर्म पर छापा मारा। यहां से डोडा बर्फी, सेफेलाइट और सूजी हलवा के सैंपल लिए। इसी तरह दुबग्गा रोड पर खड़े वाहन में लदे खोए के दो सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलीबाग में मिठाई के नमूने, रामबाग चौराहा स्थित दुकान से छेना व रसगुल्ला, राजाजीपुरम स्थित फर्म से लड्डू के नमूने लिए हैं। इसके बाद टीम ने चाकलेट, मोहनलालगंज में एक दुकान से छेना, ऐशबाग की दुकान से बर्फी, आर्यनगर से पनीर के नमूने लिए। सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें