फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इन 14 रेस्टोरेंट में जाते हैं तो पढ़ ले यह खबर

Wed, 06 Jul 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एफएसडीए टीम का छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सख्ती के बावजूद रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुधर नहीं रही है। एफएसडीए की अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में 45 रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर जांच की तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन


इनमें से 14 रेस्टोरेंट के किचन व मिठाई की दुकानों में गंदगी मिली। इनके संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि 11 दुकानों व रेस्टोरेंट के किचन बेहद गंदे मिले जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वहीं कुछ दुकान बिना एफएसडीए के पंजीयन या लाइसेंस के चलते मिले। ऐसे दुकान मालिकों को 24 घंटे में इन खामियों को दूर कर इसकी जानकारी एफएसडीए कार्यालय को देने को कहा गया है।
विज्ञापन


टीम ने कार्रवाई के दौरान दूध बर्फी, सोहन पापड़ी, पेड़ा, खोवा बर्फी, मिल्क केक, बेसन लड्डू, मिश्रित दूध, गोद लड्डू, छेना, काजू बर्फी, मेवा बाइट, मोतीचूर लड्डू, मिल्क केक, पेड़ा, छेना रोस्ट सहित 40 खाद्य सामग्री के नमूनों को सील कर लैब जांच के लिए भेजा है।
Trending Videos
विज्ञापन

संचालक 24 घंटे में सुधारे व्यवस्था

एफएसडीए टीम का छापा - फोटो : amar ujala
लैब रिपोर्ट में जांच को भेजे गए नमूनों में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान हजरतगंज स्थित सूर्या डोसा कॉर्नर कैपिटल बिल्डिंग, शेरे पंजाब रेस्टोरेंट कपूरथला, इंद्रानी स्वीट्स इंदिरा नगर, सागरिका स्वीट्स मुंशीपुलिया, राठौर मिष्ठान भंडार काकोरी, छोटेलाल चाट एवं मिष्ठान भंडार मालरोड, हनुमंत भोग ठाकुरगंज 

मां सावित्री स्वीट्स आलमनगर मोहान रोड, कल्लू मिष्ठान भंडार पारा, यादव स्वीट्स कुर्सी रोड, मां वैष्णव मिष्ठान भंडार हिंदनगर कानपुर रोड, शिव मिष्ठान भंडार मोहनलालगंज, सैनी टी स्टाल मोहनलालगंज और विजय गुप्ता मिष्ठान भंडार सदर बाजार की जांच में मिठाई या खाना बनाए जाने के स्थान और स्टोरेज के स्थान में साफ सफाई की स्थिति खराब मिली। इनके संचालकों को 24 घंटे में व्यवस्था सुधारने को कहा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें