फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से फल दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार रात सड़क पार करते समय कार की टक्कर से नव्वा पुरवा निवासी फल दुकानदार रामकुमार (40) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार समेत वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


रामकुमार के भाई किशनु ने बताया कि भाई इटौंजा चौराहे पर फल की दुकान लगाते थे। चार दिन से पिता की तबीयत खराब चल रही थी। वह थे। पिता की मदद के लिए भाई उन्हीं के पास रुकते थे। बृहस्पतिवार रात नौ बजे रामकुमार इटौंजा टोल प्लाजा के पास एक नर्सिंग होम में भर्ती पिता के पास जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हो गया। रामकुमार के परिवार में पत्नी रुक्मणी हैं। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें