मोहनलालगंज । अतरौली मोड़ पर मंगलवार रात फल विक्रेता पर दो बाइक सवार तीन लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में फल विक्रेता आजम (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक मऊ गांव के आजम मंगलवार रात लगभग 10 बजे ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर ईंट-पत्थर से सिर व गर्दन पर कई वार किए। घायल आजम खून से लथपथ होकर वह सड़क पर गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख बाइक सवार भाग निकले। लोगों ने फल विक्रेता के फल विक्रतेा के परिजनों को सूचना दी और इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। फल विक्रेता ने गांव के ही रवींद्र श्रीवास्तव और उनके बेटों वत्सल व सनी पर हमले का शक जताया है। उनका कहना है कि मार्च में उनके बेटे से आरोपियों का विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत थाने में की थी और इसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।