फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तराई में दोपहर तक गिरा पाला, फिर निकली धूप

Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​भिनगा नगर में सुबह दस बजे तक कुछ ऐसा छाया रहा कोहरा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में रविवार सामान्य रहा मौसम अचानक बदल गया। शाम को शुरू हुआ घने कोहरे का दौर दोपहर बाद तक जारी रहा। दोपहर तक पाला बूंद बनकर गिरता रहा। इसके बाद खिली चटकीली धूप ने लोगों को राहत दिलाई। शाम को मौसम का मिजाज एक बार पुन: नर्म हो जाने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन


जिले में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। शाम को शुरू हुए घने कोहरे ने जहां रात में वाहनों की रफ्तार रोक दी। वहीं दोपहर तक पाला गिरता रहा। इस दौरान वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा बरसने के कारण पेड़ों के नीचे कीचड़ व फिसलन की समस्या उत्पन्न रही। इससे वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा। दोपहर बाद खिली चटकीली धूप ने लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत दिलाया लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही।
तीन बजे के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। शाम होते होते लोगों को एक बार पुन: कंपकपाती ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम में बार-बार हो रहा यह बदलाव लोगों को बीमार बना रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों व बुजुर्गों पर देखा जा रहा है जो सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी सहित मौसम जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं मौसम के इन अलग-अलग रूपों को लेकर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। एक तरफ जहां कोहरा गेहूं के लिए फायदेमंद बताया जा रही है। वहीं दिन में निकलने वाली धूप अन्य फसलों के लिए वरदान मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें