फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से घरों-मंदिरों में मां की जयकार

विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। चैत्र नवरात्र रविवार को मां के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा और घट स्थापना के साथ शुरू होगा। मंदिरों में मां का भव्य शृंगार होगा तो वहीं घरों में मां की उपासना के साथ ही व्रत की शुरुआत होगी। इस बार नवरात्र आठ दिवसीय हैं, जो 30 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल को संपन्न होंगे। घरों से लेकर मंदिरों तक मां के जयकारे गूंजेंगे।
विज्ञापन

राजधानी के प्रमुख देवी मंदिरों में शामिल चौक स्थित छोटी व बड़ी काली जी मंदिर, शास्त्रीनगर स्थित दुर्गा मंदिर, संतोषी देवी मंदिर, संदोहन देवी मंदिर, भुईयन देवी मंदिर, बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर, 51 शक्ति पीठ और इटौंजा में मां पूर्वी देवी मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में रविवार को मां के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़ेंगे।
इन मंदिरों में शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पूजन सामग्री से लेकर फलाहार की खरीदारी शनिवार रात तक की जाती रही। फलों से लेकर मेवा और सिंघाड़े और कुट्टू के आटे के दामों में बढ़ोतरी भी हुई है।
विज्ञापन


सर्वार्थ सिद्धि योग का बन रहा संयोग
ज्योतिषाचार्यों व पुजारियों के अनुसार, घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त प्रात: 5:59 से 10:07 बजे तक है। अभिजित मुहूर्त दिन में 11:46 से दोपहर 12:36 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा। 30 मार्च को चैत्र नवरात्र का प्रारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है। यह योग शाम 4:35 बजे से अगले दिन सुबह 6:12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दिन इंद्र योग व रेवती नक्षत्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें