लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित एक सभागार में मंगलवार को कंसर्न्ड थिएटर की ओर से एकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में साहित्य, रंगमंच, विज्ञान, चिकित्सा, विधि और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 93 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
आठ विभूतियों को मिला प्रेरणा सम्मान
संस्था का सर्वोच्च 'प्रेरणा सम्मान 2025' इस साल वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना को, कृषि वैज्ञानिक प्रो. अनामिका तिवारी (जबलपुर), शिक्षाविद् डॉ. अर्चना भटनागर, अधिवक्ता अवधेश पांडेय, युगल कलाकार अमित मुखर्जी और संध्या मुखर्जी, समाजसेवी संजय जिंदल, शिक्षाविद् डॉ. देवेंद्र प्रताप बहादुर श्रीवास्तव और आलोक पांडेय को दिया गया। इसके साथ ही साहित्य शिरोमणि, सारस्वत सम्मान, कलाकार सम्मान और प्रेरणाश्री सम्मान से भी विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हर साल की तरह स्मारिका और ‘भावामृत’ साझा काव्य संग्रह का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में समाजसेविका रेनुका बिसारिया का 84वां जन्मदिवस भी मनाया गया
मुख्य अतिथि के ताैर पर भारतेंदु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक सुशील कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के ताैर पर प्रसिद्ध रंगकर्मी व बाॅलीवुड कलाकार डॉ. अनिल रस्तोगी माैजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. उषा सिन्हा और अध्यक्षता आचार्य विश्वव्रत शास्त्री व संचालन अनुपम बिसारिया ने किया। धुरेंद्र स्वरूप बिसारिया, डॉ. शैली श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शर्मा, अशोक कुमार सिन्हा आदि माैजूद रहे।