फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से लेकर छठ पर्व तक बरतें व्यापक सावधानी : योगी

Fri, 13 Nov 2020 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए दीपावली से लेकर छठ पर्व तक व्यापक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इन पर्वों में लोग आपस में भेंट करते हैं। छठ पर्व सामूहिक रूप से मनाया जाता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के संबंध में जागरूकता प्रसार के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी उपयोग किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी तथा मेरठ में कोविड-19 की रिकवरी दर को बेहतर करने के लिए उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग का कार्य पूरी गति से संचालित किया जाए। उन्होंने सर्विलांस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू रखने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग त्योहारों के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतें। मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, पीएचसी तथा सीएचसी स्तर पर इमरजेंसी व्यवस्था को सक्रिय और प्रभावी बनाकर रखा जाए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

रोजगार सृजन की कार्ययोजना बनाएं
सीएम ने कहा कि रोजगार सृजन और सेवायोजन के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर उसे लागू किया जाए। उन्होंने दीपावली एवं छठ पर्व के बाद मनरेगा के तहत तालाबों के पुनरुद्धार कार्य को प्रारंभ किये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने विंध्य क्षेत्र में हर घर नल योजना के तहत पेयजल स्कीम के शुभारंभ के लिए तेजी से सभी तैयारियां करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें