फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के मास्टर डाटा में 1 जून से नाम शामिल करा सकेंगे शिक्षण संस्थान

Fri, 31 May 2019 09:41 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
क्लास - फोटो : Social Media
विज्ञापन

छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में शनिवार से नए शिक्षण संस्थान शामिल हो सकेंगे। इतना ही नहीं पुराने संस्थानों में शुरू हुए नए पाठ्यक्रमों का भी पंजीकरण हो सकेगा। इसके लिए छात्रवृत्ति की वेबसाइट एक से 30 जून तक खुली रहेगी। उसके बाद योजना का लाभ लेने के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति व जनजाति के ढाई लाख रुपये तक सालाना और शेष वर्गों के दो लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले परिवारों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ देती है। सत्र 2019-20 के लिए नई समय सारिणी जारी कर दी गई है।

नई समय सारिणी के अनुसार, शिक्षण संस्थान मास्टर डाटा में अपना नाम एक जून से शामिल करा सकेंगे। पहले से पंजीकृत शिक्षण संस्थान मास्टर डाटा में अपने से संबंधित सूचना अपडेट भी करा सकते हैं। छात्रों को आवेदन करने के लिए 10 अक्टूबर तक का समय मिलेगा।
विज्ञापन


रिन्युवल कैटेगरी के जो विद्यार्थी 20 अगस्त तक आवेदन कर देंगे, उन्हें दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर या उससे पहले छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई कर दी जाएगी। शेष छात्रों के खातों में 26 जनवरी या उससे पहले राशि भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें