फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सावन के गीतों पर झूमीं सहेलियां, मनाया तीज उत्सव

विज्ञापन
चारबाग के होटल में तीज उत्सव मनातीं महिलाएं। 
विज्ञापन
लखनऊ। सावन मतलब हरियाली की बहार, बारिश की फुहार और सोलह शृंगार का त्योहार यानी तीज। पूरे सावन चलने वाले इस उत्सव का खुमार बुधवार को भी छाया रहा। शहर के होटलों और क्लबों में सज-धजकर पहुंचीं सहेलियां सावन के गीतों पर झूमीं। तीज क्वीन, रैंपवॉक, कैटवॉक प्रतियोगिताओं में भी जलवा बिखेरा। इस दौरान कजरी गीतों ने महफिल में चार चांद लगा दिए। गोमती नगर के विकल्प खंड-2 स्थित चितवन पार्क-3 में महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव मनाया। म्यूजिकल चेयर, मटकी फोड़, नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान सबसे पहले भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन किया। महिलाओं ने झूला झूला और अंत्याक्षरी में जोश दिखाया। ललिता वर्मा, सुनीता कनवाल, रेखा सिंह, सीमा सिंह, मीरा ओझा, विमला मद्धेशिया, रंजना, निकी शर्मा, राजरेखा, लता, सबा, संगीता आदि मौजूद रहीं।

चारबाग के होटल में तीज उत्सव मनातीं महिलाएं। 

चारबाग के होटल में तीज उत्सव मनातीं महिलाएं। 

चारबाग के होटल में तीज उत्सव मनातीं महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें