फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार सौ रुपये के लिए दोस्त ने की थी श्रमिक की हत्या

Thu, 01 Oct 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी उमेश वर्मा।
विज्ञापन
लखनऊ। चार सौ रुपये के लिए सुशांत गोल्फ सिटी के चढ़ाई का पुरवा निवासी श्रमिक सुजीत यादव (34) की हत्या उनके ही गोसाईंगंज के मोहम्मदपुर गढ़ी निवासी दोस्त उमेश वर्मा ने की थी। जुर्म कबूल करने पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी उमेश को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक सुजीत 13 सितंबर से लापता थे। उनके भाई चंद्रशेखर ने 17 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 28 सितंबर को इंदिरा नहर में मिले शव की सुजीत के रूप में पहचान के बाद चंद्रशेखर ने आरोपी उमेश वर्मा पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। बुधवार को अतिरिक्त निरीक्षक सुनील तिवारी की टीम ने उमेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 13 सितंबर की शाम सुजीत के साथ उसने शराब पी। इसके बाद सुजीत ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। उमेश ने बताया कि उसे उधार में लिए चार सौ रुपये सुजीत को वापस करने थे। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इस पर सुजीत ने उमेश को थप्पड़ जड़ दिया। इससे वह आक्रोशित हो गया और सुजीत को ऑटो में बैठाकर इंदिरा नहर पर पहुंचा। वहां दोनों में फिर कहासुनी हुई। उमेश ने पिटाई का बदला लेने के लिए सुजीत को उठाकर नहर में फेंक दिया। इसके बाद वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें