फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोस्त ने किया पत्थर से हमला, मौत

Sun, 14 Sep 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड के विजयखंड में पांच सितंबर की शाम बाराबंकी के बदोसराय कसरैल डीह निवासी अशोक कुमार वर्मा (31) पर उनके साथी किशन पासवान ने झगड़े के दौरान सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। घायल अशोक की नौ सितंबर को इलाज के दौरान केजीएमयू में मौत हो गई। उनके भाई राजकुमार की तहरीर पर किशन के खिलाफ शुक्रवार को विभूतिखंड थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि उनका भाई लखनऊ में किराये पर रहकर प्राइवेट गाड़ी चलाता था। पांच सितंबर की शाम करीब सात बजे अशोक का विभूतिखंड के विजयखंड स्थित तिवारी ट्यूटोरियल कोचिंग सेंटर के पास दोस्त किशन पासवान से खाने-पीने की बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान पीछे से किशन ने अशोक पर पत्थर से सिर पर वार कर दिया। हमले में अशोक के सिर पर गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद अशोक के कुछ दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

दो दिन बाद घटना का पता चला
राजकुमार ने बताया कि दो दिन बाद सात सितंबर को अशोक के दोस्तों ने उन्हें फोन कर घटना के बारे में बताया। राजकुमार व उनके बड़े भाई देव कुमार अस्पताल पहुंचे। अशोक की हालत गंभीर देख भाइयों ने उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया। इलाज के दौरान नौ सितंबर की रात अशोक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अशोक की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी।
विज्ञापन


आरोपी का पता भी नहीं मालूम
इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को आरोपी किशन का न तो पता मालूम है और न ही कोई मोबाइल नंबर। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। वहीं अशोक के साथ घटना के वक्त मौजूद उनके अन्य साथियों के बारे में पता किया जा रहा है। अशोक के परिवार में दो भाइयों के अलावा बुजुर्ग मां राजरानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें