फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुपरफास्ट ट्रेन की स्पीड से दाैड़ी मालगाड़ी, सवा आठ घंटे में पूरा किया 456 किमी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का कीर्तिमान
55 किमी/घंटे की औसत गति से चलाई सुपरफास्ट कार्गो ट्रेन

लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने बीते रविवार को एक मालगाड़ी को सुपरफास्ट ट्रेन की स्पीड से चलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल प्रशासन ने एनएमजी ऑटोमोबाइल मालगाड़ी को सुपरफास्ट ट्रेन की गति 55 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चलाया। इससे ट्रेन ने 456 किमी की दूरी 8:15 घंटे में पूरा किया।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि मालगाड़ी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रोज़ा तक का सफर पूरा किया। इसने 55 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से रफ्तार भरी। यह गति सुपरफास्ट ट्रेनों की औसत गति के बराबर या उससे अधिक होती है। मालगाड़ी परिचालन के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाया गया है। इसे एक ही चालक दल द्वारा चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव के प्रयासों से यह रिकॉर्ड हासिल किया गया। इसमें मंडल परिचालन प्रबंधक अमित चतुर्वेदी और सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक गुलकेश मीणा, मुख्य नियंत्रक मोहम्मद शारिब और दिलीप श्रीवास्तव सहित स्टेशन स्टाफ, ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट का रोल अहम रहा। यह उपलब्धि लखनऊ मंडल की सुरक्षित और समयबद्ध मालगाड़ी संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। मंडल ने कुशल मालगाड़ी परिचालन के नए मानक स्थापित किए गए हैं। यह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा का काम करेगी। इस कदम से माल ढुलाई में दक्षता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें