फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली के दिन दो बजे पढ़ी जाए जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के चेयरमैन एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सभी मस्जिद कमेटियों से रमजान के दूसरे जुमे की नमाज का वक्त बढ़ाकर दोपहर दो बजे करने की अपील की है। 14 मार्च को होली और रमजान का दूसरा जुमा है। इसे ध्यान में रखते हुए मौलाना ने ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज का समय दोपहर 12:45 बजे से बढ़ाकर 02 बजे करने का एलान किया।
विज्ञापन




जुमे की नमाज की एडवाइजरी जारी करते हुए मौलाना ने कहा कि जुमे की नमाज मुसलमानों की अहम जमात है। होली में दोपहर करीब एक बजे तक रंग खेला जाता है। उन्होंने कहा कि जिन मस्जिदों में जुमे की नमाज 12:30 से एक बजे के बीच होती है, वहां पर नमाज का वक्त दोपहर दो बजे का कर लें। ये भी कहा कि मुसलमान जुमे की नमाज पढ़ने दूर की मस्जिद में न जाएं। अपने मोहल्ले की मस्जिद में ही नमाज अदा करें। उन्होंने उम्मीद का इजहार किया कि इस पहल से हमारी गंगा जमुनी सभ्यता, राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारा को बढ़ावा हासिल होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें