फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क चावल वितरण आज से, पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 15 Apr 2020 08:42 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में बुधवार से निशुल्क चावल वितरण शुरू किया जाएगा। सभी कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल निशुल्क दिया जाएगा। 
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुल 3.56 करोड़ लाभार्थियों को निशुल्क वितरण संबंधी संदेश भेजे जा रहे हैं। करीब 1.6 करोड़ कार्ड धारकों को संदेश भेजा जा चुका है। 

इस योजना में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आने वाले सभी लोगों को अगले तीन महीने तक प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलोग्राम चावल मुफ्त में दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह सहायता एनएफएसए के तहत दिए जाने वाले चावल व गेहूं के अतिरिक्त होगी। उधर, 1 से 12 अप्रैल तक कुल 3.238 करोड़ परिवारों के 13.401 करोड़ लोगों को 745618 मीट्रिक टन राशन का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इसमें  95.86 लाख श्रमिकों व मजदूरों के परिवार के 3.774 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया गया। इस माह कुल वितरण लगभग 93 फीसदी रहा। 8649 दिव्यांगजनों को राशन की होम डिलीवरी की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें