फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस पर सभी मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म का मुफ्त शो, जानें टाइमिंग

Wed, 14 Aug 2019 08:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शहरवासियों को स्वाधीनता दिवस दिवस पर शहर के सभी मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति से ओतप्रोत हिन्दी फिल्म उरी-द-सर्जिकल स्ट्राइक का मुफ्त शो देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन सीनियर सिटीजन, छात्र-छात्राओं व दिव्यांगों के साथ आम जन समुदाय से जुड़े दर्शकों को मल्टीप्लेक्स की क्षमता के आधार आजादी का जश्न उत्साहपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से 1762 दर्शकों को मुफ्त फिल्म का तोहफा देगा। 
विज्ञापन


स्वाधीनता दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रशासन की तरफ से शहर में संचालित सभी मल्टीप्लेक्स में अलग अलग समय पर निर्धारित फिल्म का प्रदर्शन होगा। प्रशासन ने सीनियर सिटीजन, स्कूल कालेज के विद्यार्थियों और जन समुदाय के लिए उपलब्ध क्षमता सीटों में 30-30 फीसदी जबकि दिव्यांग श्रेणी के दर्शकों के लिए 10 फीसदी सीटों का आरक्षित किया है।  यह जानकारी आनन्द तिवारी, उपायुक्त वाणिज्य कर ने दी।  

आजादी के जश्न में डूबा लखनऊ, तिरंगी रोशनी में सराबोर हुईं शहर की इमारतें, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को बच्चों, दिव्यांगो, बुर्जुगों सहित अन्य शहरवासियों को शहर में संचालित सभी मल्टीप्लेक्सों में प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर मुफ्त शो में देशभक्ति से जुड़ी फिल्म उरी-द-सर्जिकल स्ट्राइक दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी है। शो के दौरान 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को माता-पिता अथवा अभिभावकों के साथ ही फिल्म देखने की अनुमति मिलेगी।

यह रही शो टाइमिंग

15 अगस्त को वेव मल्टीप्लेक्स गोमतीनगर में शो की शुरूआत प्रात 10-30 बजे आडी संख्या-3 में,  सिनेपोलिस वन अवध सेंटर गोमतीनगर  में प्रात: 11-30 बजे आडी संख्या- 5 में, सिनेपोलिस फन रिपब्लिक गोमतीनगर में अपराह्न 1-05 बजे आडी संख्या- 3 में,  पीवीआर सहारागंज में प्रात:11 बजे आडी संख्या-4 में, पीवीआर सिंगापुर मॉल गोमतीनगर में दोपहर 12 बजे आडी संख्या- 2 में,  पीवीआर फिनिक्स आलमबाग में प्रात: 11-15 बजे आडी संख्या- 5 में, आईनाक्स मल्टीप्लेक्स रिवर साइड मॉल गोमतीनगर में प्रात: 10:30 बजे आडी संख्या- 4 में, आईनाक्स मल्टीप्लेक्स गार्डेन गलेरिया माल तेलीबाग में प्रात:-10:30 बजे आडी संख्या- 1 में, एसआरएस मल्टीप्लेक्स गोमतीनगर में प्रात:10-30 बजे आडी संख्या- 3 में और कृष्णा कार्निवाल आलमबाग में प्रात:-10:30 बजे आडी संख्या- 2 में अलग अलग क्षमता के आधार पर 1762 दर्शकों को मुफ्त फिल्म देखने का मौका मिलेगा। दर्शकों को फिल्म देखने के लिए दिए जाने वाले टिकटों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्हें यह फिल्म मुफ्त में देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

बुकिंग विडों से पहले आओं पहले पाओं टिकट 

देशभक्ति से ओत प्रोत फिल्म का मुफ्त शो देखने के लिए टिकट का वितरण संबंधित मल्टीप्लेक्स की बुकिंग विंडों से पहले आओं पहले पाओं के आधार पर सुबह 9.30 बजे से होगा। 60 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर सीटिजनों के लिए 30 फीसदी स्कूल कालेज विद्यार्थियों के लिए 30 फीसदी जनसामान्य के लिए 30 फीसदी और दिव्यांग श्रेणी दर्शकों के लिए 10 फीसदी टिकट उपलब्ध सीट क्षमता के आधार पर आरक्षित होंगे।

टिकट वितरण के दौरान मल्टीप्लेक्स पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने को संबंधित थाना प्रभारियों को पुलिस फोर्स के साथ टिकट वितरण के दौरान मौजूद रहने को का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में किसी भी तरह परेशानी व शिकायत होने पर आनन्द तिवारी, उपायुक्त वाणिज्य कर से मोबाइल नं. 9454011000 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें