फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 सम्मेलन में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 1090 चौराहे पर फ्री लेफ्ट टर्न समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए 1090 चौराहे पर फ्री-लेफ्ट टर्न की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। वीवीआईपी के काफिले को दिक्कत न हो, इसलिए ऐसा किया गया है। बृहस्पतिवार को गोल्फ क्लब चौराहे से लेकर शहीद पथ के बीच यातायात पूरे दिन सामान्य रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास (गोल्फ क्लब) चौराहे से समता मूलक चौराहे की तरफ जाते समय वीमेन पावर लाइन (1090) चौराहे पर फ्री-लेफ्ट टर्न बनाया गया था। इसके लिए लोहे के बैरिकेडिंग, जर्सी बैरियर (सीमेंट से बना डिवाइडर) लगाया गया था। ताकि बालू अड्डा व बहुखंडी, हजरतगंज की तरफ जाने वाले लोगों को सिग्नल पर रुकना न पड़े। इन्वेस्टर्स समिट के तीन दिवसीय कार्यक्रम में वीवीआईपी मेहमानों संग प्रधानमंत्री मोदी को भी उद्घाटन के लिए आना है। इस दौरान वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात पुलिस ने 1090 चौराहे पर बने फ्री-लेफ्ट टर्न को समाप्त कर दिया है।
शहीद पथ कट पर बनी चौकी
सुगम यातायात के लिए हर चौराहे व कट पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। शहीद पथ के मोड़ पर एक चौकी बना दी गई है। इस पर एक यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में टीम तैनात की गई है, ताकि लोगों को समिट स्थल तक जाने में दिक्कत न हो। 1090 चौराहे के हर रास्ते पर एक एसआई, दो आरक्षी लगाए गए हैं। समता मूलक पर भी यही व्यवस्था है। ताज होटल अंडर पास से लेकर जनेश्वर पार्क तक कई स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें