फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अटल जी की जन्मशताब्दी पर मिलेंगी निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते भाजपा नेता।
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर इस बार दिलकुशा लॉन कैंट में 24 व 25 दिसंबर को शहरवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। बृहस्पतिवार को तैयारी को लेकर कार्यक्रम संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने प्रेस वार्ता की।

आईएमआरटी बिजनेस स्कूल विभूतिखंड गोमतीनगर में बताया कि पिछले पांच वर्षों की तरह अबकी भी राजधानी में लगने वाला निशुल्क स्वास्थ्य मेला अटल जी को समर्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उद्घाटन करेंगे। पूरा मंत्रिमंडल भी मौजूद रहेगा। यह हम लोगों की अटल जी को श्रद्धांजलि है। 25 दिसंबर को समापन से पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह वरिष्ठ चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक योगेश शुक्ला, दिवाकर त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ला पुष्कर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




पीजीआई समेत 45 निजी अस्पतालों के लगेंगे स्टाल

मेले में सरकारी अस्पतालों के साथ निजी डॉक्टर के जरिये मरीजों का परीक्षण व उपचार होगा। दवा आदि भी मुफ्त रहेगी। इलाज का फॉलोअप लिया जाएगा। पीजीआई समेत 45 निजी अस्पताल व अन्य विभागों के स्टाल लगेंगे। दिव्यांगजन को निशुल्क उपकरण दिए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन




अटल स्वास्थ्य मेले में यह मिलेंगी सुविधाएं



मेले में विशेष चिकित्सकीय सेवा, मातृ व शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, नाक व गला रोग, हृदय रोग, कैंसर व नेत्र रोग समेत गुर्दा, सांस व हड्डी रोग आदि की जांच व उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें