फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल में मॉर्निंग वॉकर्स का प्रवेश निशुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्र प्रेरणा स्थल में मॉर्निंग वॉकर्स को अब प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह की पहल पर एलडीए ने यह फैसला लिया है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया। इसके तहत अब राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह पांच से आठ बजे तक सभी को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। इसके बाद प्रवेश के लिए 15 रुपये शुल्क देना होगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि बसंतकुंज योजना में 65 एकड़ में बना यह स्थल शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में से है। बड़ी संख्या में लोग सुबह यहां टहलने और योग करने आते हैं। हाल ही में जन संवाद कार्यक्रम में नागरिकों ने राजनाथ सिंह से इसमें निशुल्क प्रवेश की मांग की थी। उन्होंने एलडीए को जनहित में तत्काल निर्णय लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें