फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को अब मिलेगा मुफ्त बिजली कनेक्शन, इन 19 जिलों का हुआ चयन

Fri, 20 Apr 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 19 जिलों के शहरी दलित (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) भी अब सौभाग्य योजना की तर्ज पर मुफ्त बिजली कनेक्शन पाएंगे। इसमें नगर पालिका, नगर पंचायत एवं नगर निगम के 187 वार्डों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने बताया कि राज्य सरकार की योजना के तहत लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, गाेंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत जिलों में नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम के एक-एक वार्डों का चयन किया गया है। दलितों को मुफ्त कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

लखनऊ में अंबेडकर वार्ड, खरगापुर का चयन
लेसा सिस गोमती के मुख्य अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि ऐशबाग खंड के तहत दलित बहुल अंबेडकर वार्ड तालकटोरा का इलाका मुफ्त बिजली कनेक्शन के लिए चयनित हुआ है। यहां पर 1100 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे। इसी प्रकार रहीमनगर खंड के अधिशासी अभियंता संदीप पांडेय ने बताया कि ट्रांस गोमती क्षेत्र में खरगापुर जागीर गांव के लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। अब तक 18 लोग कनेक्शन पा भी चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें