विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर गुरुवार को इंदिरानगर के शेखर अस्पताल में
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।
डॉ. अरविंद त्रिपाठी, डॉ. कृति मिश्रा,
और डॉ. डीसी खरे ने 179 मरीजों के खून की जांच की।
अस्पताल
की निदेशक डॉ. रिचा मिश्रा ने बताया कि शिविर में लोगों को नि:शुल्क
चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
नीड फाउंडेशन की तरफ से लगाए गए शिविर में
डॉ. जसवीर सिंह ने सौ से अधिक मरीजों के खून की जांच की।
क्षत्रिय
क्षत्राणी सेवा समिति की तरफ से मधुमेह के खतरों से आगाह किया गया। अपोलो
क्लीनिक की ओर से लोहिया पार्क में चेकअप कैंप लगा।