फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जरूरतमंदों को राहत के लिए बांटे  निःशुल्क कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से मंडल-2 के तहत श्री कामाख्या बाल कन्या विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कल्याणपुर और मंडल-4 के तहत रघुवर मैरिज लॉन चांदन में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से एक हजार से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन

विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा ही भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है। मंडल-4 में मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना, पार्षद राम कुमार वर्मा, मंडल एग्जीक्यूटिव शिप्रा भट्ट,  कृष्णवीर सिंह बंटू और देवेश उपाध्याय की सक्रिय भागीदारी रही। वहीं मंडल-2 में महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी, पार्षद उमेश सनवाल, महामंत्री नीलिमा त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता माैजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें