लखनऊ। कोविड महामारी को देखते हुए स्प्रेड स्माइल संस्था ने लखनऊ ऑटो थ्री व्हीलर संघ के सहयोग से कोरोना के मरीजों के लिए मंगलवार से मुफ्त ऑटो एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। संस्था की सचिव स्वाति श्रीवास्तव और संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि उनका मकसद है कि कोरोना के मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा निशुल्क मिले। ऑटो पर आने वाला खर्च स्प्रेड स्माइल संस्था जन सहयोग से वहन करेगी।
विज्ञापन
ऑटो ड्राइवर को सुरक्षा के लिए मास्क, हेड गियर, पीपीई किट, सैनिटाइजर व ग्लव्स भी दिए गए हैं। ऑटो में ऑक्सीजन सिलेंडर, रेग्युलेटर और फ्लो मीटर की भी सुविधा है। मरीज के परिजन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जरूरतमंद लोग मुफ्त ऑटो सेवा के लिए मोबाइल नंबर 7307574739, 9956899866 और 9415756308 पर कॉल कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। (माई सिटी रिपोर्टर)