लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड स्थित कैनरा बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ करते हुए जालसाजों ने कई बार में 15 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार जोशी ने 12 मार्च को गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दीपक कुमार जोशी का आरोप है कि बैंक परिसर में लगे एटीएम से छेड़छाड़ करते हुए जालसाजों ने 15 से 22 फरवरी के बीच कई खाताधारकों के 15 हजार रुपये निकाल लिए। खाताधारकों ने बैंक को लिखित व मोबाइल फोन पर इसकी शिकायत की। आशंका है कि जालसाजों ने एटीएम के नोट डिस्पेंसर में स्ट्रिप लगाकर जालसाजी की है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि 15 से 22 फरवरी के बीच एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।