लखनऊ। मोहिबुल्लापुर के रहने वाले सराफ ओम प्रकाश यादव ने जालसाजी कर ढाई लाख के जेवर खरीदने की रिपोर्ट मड़ियांव थाने में दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, 30 मई को मड़ियांव के दानिश अंसारी ने ढाई लाख के जेवर खरीदे और भुगतान के लिए सराफ के बेटे अमित के मोबाइल से क्यूआर कोड की फोटो खींचकर किसी को भेजी। कुछ देर बाद खाते में रकम ट्रांसफर हो गई। बैंक जाने पर पता चला कि रकम फ्रीज है। जिस खाते से रकम ट्रांसफर की गई है, उसका इस्तेमाल ठगी में हुआ है। वहीं, मड़ियांव निवासी जरीना ने अंकित ज्वैलर्स नाम के दुकान मालिक पर उनके गिरवी रखे जेवर हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।