लखनऊ। चिनहट इलाके में मर्चेंट नेवी के अधिकारी की जमीन जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़प ली। पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय ने बताया, पानदरीबा स्थित शिवा रेजीडेंसी निवासी अक्षय दुबे मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं।
अक्षय के मुताबिक, 2010 में उन्होंने नौ बिस्वा जमीन चिनहट में खरीदी थी। उनकी तैनाती दुबई में थी। उनकी जमीन के पास उबैद मोहम्मद खान और संजय मिश्रा की जमीन थी। दोनों ने मिलकर जमीन केफर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करवाकर बेच दिया। पुलिस जांच कर रही है।