फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से 1.37 करोड़ रुपये ठगी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाका कोतवाली में राजाजीपुरम के सी ब्लॉक निवासी कारोबारी विजय कुमार गुप्ता ने गाजियाबाद के साहिबाबाद में कंपनी चलाने वाले विजय कुमार यादव पर 1.37 करोड़ रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि विजय की आर्यनगर में आरएम सेल्स कॉर्पोरेशन के नाम से कंपनी है। उन्होंने कुछ महीने पहले गाजियाबाद की वीके इलेक्ट्रॉनिक्स टीट्रॉन इलेक्ट्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के संचालक विजय कुमार यादव के साथ कारोबार किया था। हालांकि, दोनों के बीच लेन-देन की रकम को लेकर विवाद हो गया। विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि विजय कुमार यादव ने उनके 1.37 करोड़ रुपये ठग लिए हैं। रुपया लौटाने का दबाव बनाने पर उसने चेक दी जो बाउंस हो गईं।
विजय कुमार यादव ने आठ मई 2019 व 13 मई 2019 को ट्रक से माल भेजने के दो फर्जी बिल जारी कर दिए। 22 जून को दो और बिल काटे। जीएसटी पोर्टल से उन्हें फर्जी बिल के बारे में पता चला तो उन्होंने बिल निरस्त कराए। उक्त बिल गाजियाबाद की पार्थ रोड लाइंस और श्री बालाजी रोड लाइंस के थे। उनका कहना है कि विजय कुमार यादव और ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोगों की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें