फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान, जमीन और संपत्ति के नाम पर तीन से 97 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में मकान, जमीन और संपत्ति के नाम पर तीन अलग-अलग मामलों में 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। पीड़ितों ने पीजीआई, वजीरगंज और पारा थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों मामलों की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाराबंकी के व्यापारी संजय कुमार विश्वकर्मा ने पीजीआई के मनोज कुमार शर्मा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। संजय का आरोप है कि मनोज ने खुद को सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी बताकर सरोजनीनगर में अपनी साइट पर बने एक मकान को बेचने की बात कही थी। सौदा 43.50 लाख रुपये में तय हुआ, जिसमें से 33.50 लाख रुपये लोन हुए। संजय ने 43.50 लाख रुपये मनोज और उसकी पत्नी को दिए। रजिस्ट्री के बाद 2026 में कब्जा लेने पर पता चला कि मकान पहले से बंधक था। आरोपी ने 10 लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन 33.50 लाख रुपये नहीं दिए। पीजीआई पुलिस ने मनोज, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एडीसीपी दक्षिणी आर वसंथ कुमार ने बताया कि पुलिस ठगी संबंधी दस्तावेज मांग रही है।
चिनहट की सीमा बाजपेई के कृष्णा नगर स्थित मकान पर सुल्तानपुर की रेखा देवी ने कब्जा कर लिया। रेखा ने खुद को सीमा के मृत पति देवेंद्र नाथ मिश्रा की पत्नी बताकर स्वप्निल शुक्ला, सुनील कुमार शुक्ला और सतीश कुमार के साथ साजिश रची। उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बेचकर 55 लाख रुपये हड़प लिए। संपत्ति का बैनामा आरोपियों उपनिबंधक सदर पंचम वजीरगंज में कराया है। पीड़िता का आरोप है उन्होंने अधिकारियों से चारों की शिकायत की, मगर कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने रेखा और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन

कानपुर रोड निवासी बांके बिहारी शर्मा ने पांच फरवरी 2015 को पत्नी नीलम के नाम पर पारा के खुशहालगंज में एक भूखंड खरीदा था। मौलवीगंज के रौशन जहां ने सात लाख रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री की थी। बाद में उन्हें पता चला कि जमीन किसी और की थी। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी पश्चिमी जितेंद्र श्रीवास्तव से शिकायत की। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि पारा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें