फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग और जमीन के नाम पर पांच से 52 लाख की ठगी

Thu, 29 Oct 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग और जमीन में निवेश के नाम पर पांच लोगों से 52 लाख रुपये ठग लिए। दो पीड़ितों ने मंगलवार को पीजीआई और बीबीडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकीपुरम सेक्टर-सी निवासी कारोबारी गौतम तिवारी के मुताबिक, पीजीआई के वृंदावन काॅलोनी सेक्टर-सी निवासी ऐश्वर्य उपाध्याय ने अपने परिजनों पूर्णेंदु और निशा के साथ शेयर ट्रेडिंग व क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का दावा किया। झांसे में आकर उन्होंने और उनके परिचित वर्तुल अवस्थी, रामानुज व अमृता ने 30 लाख रुपये निवेश किए। आरोप है कि उन्हें न मुनाफा मिला और न मूल रकम लौटाई गई। एडीसीपी दक्षिणी आर. वसंथ कुमार ने बताया कि पीजीआई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीबीडी के हासेमऊ निवासी मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, उन्होंने 20 मार्च को जमीन खरीदने के लिए गोंडा निवासी सुनील कुमार पांडेय, मनोज कुमार सिंह और उमाकांत को 22 लाख रुपये दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट के मुताबिक बीबीडी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें