फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर कार बेचने का दिया झांसा, खुद को सिपाही बताकर की ठगी

Thu, 28 Feb 2019 10:42 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
olx car
विज्ञापन
कैसरबाग कोतवाली में ओएलएक्स पर कार बेचने का झांसा देकर मड़ियांव निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार सिंघानिया से 47098 रुपये ठगने का केस दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ठग ने खुद को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का सिपाही बताकर ठगी की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने 24 फरवरी को ओएलएक्स पर कार बेचने का विज्ञापन पोस्ट करने वाले व्यक्ति के नंबर 07732998639 पर संपर्क किया था। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित ब्रिज विहार कॉलोनी निवासी सीआईएसएफ का सिपाही संजय त्यागी बताया। उससे बातचीत के बाद उन्होंने 110000 रुपये में कार का सौदा तय कर लिया। अधिवक्ता ने कार देखने की बात कही तो शातिर ने अपनी तैनाती दिल्ली में बताते हुए कम खर्च पर कार भिजवाने और सौदा निरस्त होने पर रुपया लौटाने का भरोसा दिलाया। 

अधिवक्ता के मुताबिक, ठग ने अपनी आईडी और कार के कागजात वॉट्सएप पर भेजे थे इसलिए उन्हें उस पर विश्वास हो गया था। ठग ने उनसे अपने खाते में 5100 रुपये जमा कराए। सौदा निरस्त होने पर उसने 100 रुपये काटकर बाकी रकम लौटाने की बात कही। 25 फरवरी को ठग के साथी ने उन्हें फोन कर खुद को संजय त्यागी का ड्राइवर बताया। उसने कार लेकर उन्नाव पहुंचने की जानकारी देते हुए संजय त्यागी के खाते में 15999 रुपये जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये जमा करवाए पर नहीं आई कार

अधिवक्ता ने ठग से फोन पर बात की तो उसने उक्त रकम कार की कीमत में समायोजित करने के लिए कहा। अधिवक्ता ने रुपये जमा कर दिए लेकिन कार नहीं मिली। कुछ देर बाद फिर से ड्राइवर बनकर बात कर रहे ठग की कॉल आई और उसने 25999 रुपये जमा करने को कहा। अधिवक्ता ने संजय त्यागी से बात करके उक्त रकम भी जमा करा दी। इसके बाद भी कार नहीं आई। संजय से संपर्क करने पर उसने कहा कि रात हो गई है इसलिए ड्राइवर अगले दिन सुबह कार लेकर आएगा। अगले दिन सुबह ड्राइवर ने फिर कॉल करके 31000 रुपये जमा करने की बात कही तो अधिवक्ता ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने ठग संजय त्यागी को कॉल की तो उसने गाली-गलौज करते हुए कार व रुपये भूल जाने के लिए कहा। अधिवक्ता का कहना है कि ठग ने उन्हें अगवा करके जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें