फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नौकरी पक्की होने का मैसेज भेजा फिर इंटरव्यू-एग्रीमेंट के नाम पर ठग ली बड़ी रकम

Thu, 02 Jan 2020 05:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बगैर आवेदन के ही पारले एग्रो कंपनी में नौकरी पक्की होने के मेसेज और मेल के झांसे में आई गोमतीनगर की शुभ्रा सिंह से जालसाजों ने 44 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने मुंबई ऑफिस में पड़ताल की तो ठगी का पता चला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट निवासी शुभ्रा सिंह के मोबाइल पर 29 नवंबर को एक मेसेज आया। मेसेज में वीडी पारले कंपनी लिखा था। साथ ही लिखा था कि आपको नौकरी के लिए पारले एग्रो कंपनी ने फाइनल किया है।

जल्द ही आपके मेल पर कॉल लेटर पहुंच जाएगा। यह देख उन्होंने मेल चेक किया तो ई-मेल मिला, जिसमें 12 दिसंबर को गाजियाबाद में इंटरव्यू के लिए पहुंचने की बात लिखी थी। लेटर में एचआर मयंक अग्रवाल की मेल आईडी व नंबर लिखा था।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक जालसाजों ने इंटरव्यू के नाम पर 8750 रुपये जमा करने को कहा। 30 नवंबर को शुभ्रा ने एचआर मयंक के नंबर पर कॉल की। उसने बताया कि रुपये इंटरव्यू के बाद वापस कर दिए जाएंगे। इसपर शुभ्रा ने दिए गए खाते में रुपये जमा करा दिए। दो दिसंबर को दोबारा मेल आया। लिखा था कि पहले फोन पर इंटरव्यू होगा। इसमें पास होने के बाद 12 दिसंबर को कागजी कार्रवाई के लिए गाजियाबाद आना होगा।

विज्ञापन

मोबाइल पर लिया इंटरव्यू

जालसाजों ने एक दिन बाद शुभ्रा को एचआर हेड एके देसाई बताते हुए कॉल किया। 12 मिनट तक इंटरव्यू चला। इसके बाद कहा गया कि मयंक आपको अपडेट करेंगे। 4 दिसंबर को मयंक ने कॉल किया और कहा कि इंटरव्यू में पास हो गई हैं। मेल आ गया है। दो दिन बाद एके देसाई की कॉल आई। जिसमें चयनित होने की बात कही गई।

ट्रेनिंग के नाम पर मांगे पैसे
ट्रेनिंग के लिए 14,500 रुपये जमा करने होंगे। जो ट्रेनिंग के बाद वापस कर दिया जाएगा। शुभ्रा ने यह रकम भी जमा करा दी। 6 दिसंबर को उनके पास ऑफर लेटर मेल किया गया। अगले दिन मेल किया कि ऑफर लेटर साइन कर दोबारा भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें