फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट बेचने का झांसा दे 65000 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर बुलेट बाइक बेचने का झांसा दे 65 हजार ठगे
विज्ञापन

गोमतीनगर थाने में ओएलएक्स पर बुलेट बाइक बेचने का झांसा देकर 65 हजार रुपये ठगने का केस दर्ज कराया गया है।
विपुलखंड निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों ओएलएक्स पर बुलेट बाइक बिकने का विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन देने वाले विकास नाम के व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उसने खुद को सैन्यकर्मी बताया। विकास ने पेटीएम अकाउंट में रुपये जमा करने को कहा।
विज्ञापन

रंजीत ने उसके दिए हुए पेटीएम अकाउंट में रुपये जमा कर दिए। हालांकि, बाइक उसे नहीं मिली।
उसने विकास के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह 5100 रुपये और मांगने लगा। रंजीत ने और रुपये देने से इनकार करते हुए अपना रुपया वापस मांगा।
इस पर ठग ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर ठग का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें