फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टैक्सी के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 19 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक टैक्सी कंपनी में निवेश के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 19.87 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

कैंट थाने में रिटायर्ड फौजी नीलेंद्र प्रताप सिंह ने नोएडा की बाइक टैक्सी कंपनी गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी संजय भाटी समेत अन्य लोगों पर 19.87 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर रंजना सचान ने बताया कि नीलेंद्र की पत्नी आरती सिंह ने कंपनी में रुपया लगाया था। बाद में पता चला कि कंपनी के एमडी संजय भाटी को नोएडा पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि नीलेंद्र मूलरूप से कानपुर के कल्याणपुर के आवास विकास तीन अम्बेडकरपुरम के रहने वाले हैं और यहां कैंट में बहादुर शाह जफर मार्ग में रहते हैं।
उनकी पत्नी आरती ने 16 नवंबर 2018 में गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स कंपनी के एमडी संजय भाटी से संपर्क किया।
संजय व कंपनी के डायरेक्टर राजेश भारद्वाज, विनोद कुमार, करणपाल सिंह, मेरठ की दीप्ति बहल, सहयोगी सचिन भाटी, आदेश भाटी, विदेश भाटी, रीता बहल, बलवंत सिंह, तरण शर्मा, आशीष गुप्ता, अजरा सिद्दीकी, रुखसार, विजय कसाना व लखनऊ के बीएन तिवारी ने उन्हें बाइक टैक्सी के कारोबार के प्लान समझाए।
संजय भाटी का कहना था कि एक बाइक पर 62100 रुपये निवेश करने पर व्यक्ति को एक साल में 1.17 लाख रुपये मिलेंगे।
आरती ने भारतीय स्टेट बैंक के खाते से गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स कंपनी के आईडीबीआई बैंक नई दिल्ली की यमुना विहार शाखा में एनईएफटी के जरिए 19.87 लाख रुपये जमा करा दिए।
कंपनी की तरफ से एक बार भी भुगतान न होने पर एमडी संजय भाटी से संपर्क किया तो वह बहाने बनाते रहे। इस बीच नोएडा पुलिस ने एमडी संजय भाटी को ठगी के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रकम डूबते देख नीलेंद्र प्रताप सिंह और आरती ने एफआईआर दर्ज कराई। नीलेंद्र का कहना है कि उन्होंने रिटायरमेंट की पूरी कमाई बाइक टैक्सी कंपनी में लगा दी।
दूसरी कंपनियों में लगा दिए रुपये
पीड़ित दंपती ने बाइक टैक्सी कंपनी गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स के एमडी संजय भाटी से रुपयों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि रकम दूसरी कंपनियों में लगा दी गई है। नीलेंद्र का कहना है कि छानबीन में पता चला कि संजय भाटी ने गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स के अलावा कई कंपनियां बना रखी हैं। उत्तराखंड के रुड़की में उसने प्राइमेक्स प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई है, जिसमें वह मो. सायन आरिफ के साथ निदेशक है। नोएडा के सेक्टर-63 में गर्वित बोर्ड कास्ट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में उसके साथ प्रमोद कुमार सिंह डायरेक्टर हैं। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित धीरूभाई नॉलेज सिटी में उसने मो. सयान आरिफ, विवेक प्रकाश सिंह, आशुरानी के साथ इंडिपेडेंट टीवी लिमिटेड कंपनी बनाई है तो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सखा विश्वास, पवन वर्मा के स्नो हच रिजॉर्ट में भी उसका हिस्सा है। ठगी के शिकार दपंती ने उपरोक्त सभी कंपनियों के निदेशकों व अधिकारियों को भी ठगी में शामिल बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें