फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन का सौदा करने के नाम पर 1.22 करोड़ की धोखाधड़ी

Tue, 21 Jan 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जमीन का सौदा करने के नाम पर 1.22 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन
लखनऊ। गाेसाईंगंज थाने में सदरपुर करोरा बाजार निवासी जकी अहमद ने बाराबंकी के राम सनेही घाट में रहने वाले शुऐब अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने शुऐब से अमेठी में 50 बीघा जमीन खरीदने के लिए एमओयू साइन किया था। इसके लिए एक करोड़ 18 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। शुऐब के मुंशी को चार लाख रुपये नकद दिए थे।
विज्ञापन



पीड़ित का कहना है कि 90 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से उन्होंने जमीन का सौदा किया था। रकम लेने पर आरोपी ने दो माह बाद जमीन का इकरारनामा व रजिस्ट्री करने की बात कही थी, लेकिन दो साल बाद भी नहीं किया। बाद में पीड़ित को पता चला कि शुऐब ने जमीन का सौदा किसी और से कर लिया है।

आरोपी ने उनके एमओयू दस्तावेज को छिपाया और खरीदार को इसकी जानकारी नहीं दी। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने धमकाया। डर के कारण पीड़ित लौट आए और पुलिस से शिकायत की। डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें