फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों से ठगे 80 लाख रुपये, एसबीआई लाइफ के पूर्व प्रबंधक समेत अन्य पर केस

Wed, 28 Oct 2020 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के आशियाना थाना में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों ने बीमा कराने का झांसा देकर 80 लाख रुपये ठगने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, ठगों का सरगना नागेंद्र मिश्रा एसबीआई लाइफ का प्रबंधक था और उसने मिलते-जुलते नाम से कंपनी खोल रेलवे के रिटायर्ड लोगों से करोड़ों रुपये हड़प लिए। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


आशियाना के शारदानगर योजना रुचिखंड निवासी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि वह लोको पायलट पैसेंजर पद से 30 जून 2018 को रिटायर हुए थे। उनके रिटायरमेंट पर रेलवे ने समारोह आयोजित किया था जिसमें मानसनगर के न्यू आशुतोषनगर निवासी नागेंद्र कुमार मिश्रा, कृष्णानगर के विनयनगर का भानू प्रसाद मिश्रा और रणधीर त्रिपाठी आए थे।

नागेंद्र ने खुद को एसबीआई लाइफ शाहनजफ रोड का अधिकारी बताया था। उसने रिटायरमेंट से मिली रकम को निवेश कर लाभ कमाने का ऑफर दिया। विजय बहादुर ने ऑफिस जाकर उसके बारे में छानबीन की तो वहां के स्टाफ ने बताया कि नागेंद्र सीनियर मैनेजर है व भानू उसका सहायक है। नागेंद्र ने उनसे 20 लाख की दो पॉलिसी कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश के नाम पर अपने खाते में जमा कराए रुपये

26 जुलाई 2018 को नागेंद्र उनके घर आया और नैनीताल बैंक आशियाना के 18 व दो लाख का चेक ले लिया। उसने दो लाख रुपये की एसबीआई लाइफ की रसीद दी। शेष 18 लाख रुपये की रसीद मांगने पर बाद में उसने एसबीआई पीएल नाम की कंपनी की रसीद दी। विजय बहादुर ने पड़ताल की तो पता चला नागेंद्र ने एसबीआई पीएल कंपनी बनाकर उनके 18 लाख रुपये उसमें निवेश कर दिए थे।

एसबीआई पीएल का कार्यालय न्यू आशुतोषनगर कृष्णानगर व राजा राममोहन राय मार्ग पर है। विजय बहादुर ने विरोध किया तो नागेंद्र ने उनके रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। उसने उन्हें चेक दिया जो बाउंस हो गया। विजय बहादुर शातिर के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला।

छानबीन में पता चला कि शातिर ठगों ने सुजानपुरा आलमबाग के खलील अहमद सिद्दीकी से 20 लाख, राजाजीपुरम के मो. रसूल से 20 लाख व एलडीए कॉलोनी एल्डिको एकता विहार के अलेक्जेंडर मिंज से 20 लाख रुपये निवेश के नाम पर अपनी कंपनी के खाते में जमा करा लिए थे। ठगों ने चारों के 80 लाख रुपये हड़प लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें