फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में निवेश के नाम पर 8 लाख रुपये हड़पे, निदेशक समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में स्थित फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने निवेश के नाम पर साउथ सिटी इलाके में रहने वाले रजित राम से करीब आठ लाख रुपये हड़प लिए। रजित राम ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

रजितराम के मुताबिक, साल 2018 में उनकी मुलाकात वीरेंद्र कुमार यादव से हुई थी। वीरेंद्र की विभूतिखंड इलाके में ओवेशन मल्टीजोन प्रा. लि. एवं शिवा फिल्म एंड हाउस है। उसने अपने मित्र शिववचन, सुरेंद्र यादव व शिव कुमार भारद्वाज से मुलाकात करवाई। उन्होंने फिल्मों में निवेश करने की बात कही और कहा कि निवेश करने पर हर महीने कुछ न कुछ मुनाफा मिलता रहता है। रजित ने सात लाख 90 हजार रुपये निवेश कर दिया। इसके बाद काफी समय बीतने के बाद भी न कोई मुनाफा मिला न तो रकम वापस की। करीब तीन साल तक टालमटोल करने पर जानकारी हुई कि वीरेंद्र ने ऑफिस बंद कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, रजित राम की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें