लखनऊ। साइबर ठग अब जलकल विभाग के बिल के नाम पर ठगी कर रहे हैं है। ठप उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर फर्जी मेसेज भेजे रहे हैं, इसमें जलकल कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद जलकल विभाग की ओर से पुलिस में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि विभाग की ओर से किसी भी उपभोक्ता को इस तरह का कोई मेसेज नहीं भेजा जा रहा है। विभाग कभी भी व्हाट्सएप पर कनेक्शन काटने का नोटिस नहीं भेजता है। ऐसे किसी भी संदिग्ध मेसेज या कॉल पर विश्वास न करें और भुगतान या निजी जानकारी साझा न करें। उपभोक्ता केवल अधिकृत माध्यमों से ही जलकल विभाग से संपर्क करें और विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से ही बिल या कनेक्शन की जानकारी लें।