फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के लिए लड़का देख रहे हैं तो पढ़ लें खबर, ऐसे भी मिल सकता है धोखा

Sun, 21 May 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
लखनऊ में अपने डॉक्टर भाई से शादी का झांसा देकर एक व्यक्त‌ि ने एक पिता से 25 हजार रुपए अपने अकाउंट में जमा करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर के विनीतखंड में रहने वाले एक व्यक्त‌ि ने 9 अप्रैल को बेटी की शादी के लिए अखबार में विज्ञापन दिया था। खुद को मुरादाबाद में एक नेटवर्क कंपनी की सिमकार्ड एजेंसी का मालिक राजेश यादव बताया। 

कहा कि उसका भाई राहुल यादव एमबीबीएस है और बिजनौर के धामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। रिश्ते की बात चलाने के साथ उसने राहुल का मोबाइल नंबर बताया। युवती के पिता ने राहुल को कॉल की। राजेश ने मई में ही शादी का  प्रस्ताव रखा। बोला कि 17-18  अप्रैल को पत्नी के साथ उनके घर पहुंच रहा है। 
विज्ञापन


लड़की को देखने के साथ रिश्ता पक्का करने के साथ शादी की तिथि तय कर ली जाएगी। युवती के परिवारीजन मेहमानों की खातिरदारी की तैयारी में जुट गए। इस बीच विनोद व राहुल ने 15 अप्रैल को कॉल की। बताया कि बंगलूरू में ब्याही उनकी बहन रसोई में गैस से जल गई है। 
विज्ञापन

ऐसे हुआ धोखे का शक

डेमो प‌िक
विनोद ने अपनी पत्नी व भाई राहुल के साथ बंगलूरू जाने की बात कही। दो दिन बाद कहा कि बहन 80 प्रतिशत जल गई है। उसे गोवा ले जाना पड़ रहा है। इलाज में करीब 25 लाख का खर्चा आएगा। इस दौरान विनोद ने 25 हजार की मदद मांगी। 

कहा कि दो-तीन दिन बाद लौटा देगा। उसने वाट्सएप पर एसबीआई में उपासना विश्नोई के खाते का नंबर भेजने के साथ रकम जमा करने को कहा। युवती के पिता ने 17 अप्रैल को रकम जमा कर दी।

राहुल व राजेश ने कुछ दिनों तक बातचीत का सिलसिला जारी रखा। दो मई से कॉल रिसीव करनी बंद कर दी। युवती के पिता ने वाट्सएप पर संपर्क का प्रयास किया। कई दिन तक रिप्लाई न आने पर संदेह हुआ। 

एसबीआई की इंदिरानगर शाखा में शिकायत की। बैंक प्रबंधन ने थाने का रास्ता दिखा दिया। पीड़ित ने शनिवार को गोमीतनगर थाने में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें